बी.बी.सी. कॉलोनी में संगीतमय सुंदरकांड महापाठ, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
18 Jan, 2026
15 व्यूज
छिंदवाड़ा।नायक दर्पण
श्री सुंदरकांड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा बी.बी.सी. कॉलोनी, चंदनगांव में संगीतमय सुंदरकांड का भव्य महापाठ आयोजित किया गया। यह आयोजन श्री शरद सूर्यवंशी (पटवारी) के निज निवास पर संपन्न हुआ, जहां भक्तिमय वातावरण में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
ग्रुप द्वारा विगत कई वर्षों से निरंतर सनातन धर्म से समाज को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रुप के प्रमुख अधिवक्ता शुभम कसार सहित अक्षय ठाकुर, अंश पटेल, कैलाश उइके, पलक उइके, अनय कसार, प्रदीप भारती, कमलेश सूर्यवंशी, परमजीत सिंह, संतोष वंशकार, रानू साहू सहित बड़ी संख्या में सदस्य, सूर्यवंशी परिवार एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता शुभम कसार ने जानकारी दी कि श्री सुंदरकांड ग्रुप के यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस तरह के आयोजनों का लाइव प्रसारण भी किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग धर्म और संस्कृति से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि ग्रुप द्वारा धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक एकता और संस्कारों के संवर्धन का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
26 जनवरी से ऐतिहासिक सनातन यात्रा का शुभारंभ
ग्रुप ने यह भी घोषणा की कि 26 जनवरी से मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी प्रभातफेरी “सनातन यात्रा” का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें हजारों सनातन धर्मावलंबियों के शामिल होने की संभावना है। यह यात्रा धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का संदेश देगी।
भक्तों और वार्डवासियों ने इस आयोजन को अत्यंत सफल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों की निरंतरता की कामना की।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!