जिला स्तरीय पिट्ठू प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

21 Jan, 2026 28 व्यूज
Main Photo
सिवनी।नायक दर्पण
मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, सिवनी में जिला स्तरीय पिट्ठू (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में लखनादौन, बरघाट, केवलारी, घंसौर, छपारा एवं सिवनी के महाविद्यालयों के युवा खिलाड़ी शामिल हुए। रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों के बाद पुरुष एवं महिला वर्ग में सिवनी जिला पिट्ठू दल का चयन किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति
प्रतियोगिता का शुभारंभ जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग द्वारा किया गया। चयनकर्ता के रूप में श्रीमती अर्चना पाठक की उपस्थिति रही।
सफल आयोजन में रहा शिक्षकों व स्टाफ का योगदान
प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. कमलेश टेम्भरे एवं मनीष परिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए डॉ. पवन वासनिक, के.के. बरमैया, डॉ. टी.पी. सागर, डॉ. संदीप शुक्ला, डॉ. अमिताप शर्मा, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. कादीर खान, डॉ. सपन जाट, डॉ. सायमा सरदेशमुख, जसवंत सिंह राजपूत, सुधीर डेहरिया, शिवानी साहू सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
फरवरी में होगी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के स्पोर्ट्स ऑफिसर के.सी. राउर ने बताया कि पिट्ठू प्रतियोगिता का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना एवं युवाओं में खेल भावना का विकास करना है।
उन्होंने जानकारी दी कि संभाग स्तरीय पिट्ठू प्रतियोगिता आगामी फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, सिवनी में आयोजित की जाएगी, जिसमें छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों की टीमें सहभागिता करेंगी।