टीवी पत्रकारों ने भरी एकजुटता की हुंकार, टीवी न्यूज एसोसिएशन गठित
13 Sep, 2026
108 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
जिले में सैटेलाइट न्यूज चैनलों से जुड़े मीडिया कर्मियों ने पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘सिवनी टीवी न्यूज एसोसिएशन’ का गठन किया है। रविवार को बारापत्थर स्थित होटल में आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों से जुड़े मीडिया कर्मी शामिल हुए।
बैठक में पत्रकारों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं, मीडिया कर्मियों के हितों तथा आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद उपस्थित सदस्यों की सहमति से एसोसिएशन के गठन का निर्णय लिया गया और पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
संगठन में जी न्यूज के जिला संवाददाता प्रशांत शुक्ला, इंडिया टीवी के जिला संवाददाता शिवशंकर उर्फ सोनू गुप्ता तथा न्यूज नेशन के राकेश नगफासे को संरक्षक बनाया गया। इंडिया न्यूज के जिला संवाददाता सुखदेव कुमार जिला अध्यक्ष, आजतक के जिला संवाददाता पुनीत कपूर उपाध्यक्ष, टीवी9 भारतवर्ष के जिला संवाददाता विनोद सोनी कोषाध्यक्ष, एनडीटीवी के जिला संवाददाता जितेंद्र भारद्वाज सचिव तथा आईबीसी24 के जिला संवाददाता अंकित रजक को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा आईएनडी24 के जिला संवाददाता विशाल भारद्वाज एवं बंसल न्यूज के जिला संवाददाता विनोद यादव को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
बैठक में राजकिशोर पाठक (साधना न्यूज), दिनेश ठाकुर (टाइम्स नाउ नवभारत), संजीव क्रीडिया (विस्तार न्यूज), राजेंद्र ‘पिंटू’ तरवरे (स्वराज एक्सप्रेस), आदिल खान (अनादि टीवी) सहित अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
संगठन के गठन के बाद सदस्यों ने पत्रकारों से जुड़े विषयों पर एकजुट होकर आवाज उठाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और मीडिया कर्मियों के हित में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!