PSA छपारा में नई टीम तैयार, तौफीक खान को अध्यक्ष की कमान..!

13 Sep, 2026 12 व्यूज
Main Photo
छपारा/सिवनी नायक दर्पण

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (PSA) ब्लॉक छपारा की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में अशासकीय विद्यालयों के संचालकों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया। चर्चा के बाद सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई टीम की जिम्मेदारियां तय कीं।
नई कार्यकारिणी में मोहम्मद तौफीक खान को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश शिवहरे कार्यकारी अध्यक्ष, कल्पना कुशवाहा उपाध्यक्ष, प्रशांत ठाकुर सचिव, कमलेश पटेल सह-सचिव, शुभम सोनी कोषाध्यक्ष तथा श्याम सुन्दर चौकसे सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
संगठन की गतिविधियों और आवश्यक सूचनाओं के प्रसार के लिए शुभम सोनी, मोहम्मद तौफीक खान एवं प्रशांत ठाकुर को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
कार्यकारिणी के मार्गदर्शन के लिए संजय मसीह, प्रदीप कुमार, दिनेश अग्रवाल एवं मनीषा भार्गव को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य छपारा विकासखंड के सभी अशासकीय विद्यालयों को एक मंच पर लाना है। विद्यालय संचालकों की समस्याओं के समाधान, विद्यालय हितों की रक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षकों एवं विद्यालयों के विकास के लिए संगठन सामूहिक प्रयास करेगा।
नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित विद्यालय संचालकों एवं सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।