स्वास्थ्य विभाग की नींद कब टूटेगी..? इलाज कम, धमकी और दादागिरी ज्यादा..जिंदल हॉस्पिटल जाने से पहले सौ बार सोचें..
21 Jan, 2026
296 व्यूज
सिवनी।नायक दर्पण
जिले का चर्चित जिला हॉस्पिटल अब स्वास्थ्य सेवा का केंद्र नहीं, बल्कि दबंगई, दादागिरी और मनमानी वसूली का प्रतीक बनता जा रहा है। इलाज की आस लेकर आने वाले मरीज और उनके परिजन जिंदल हॉस्पिटल में जाने के लिए सौ बार सोचें वरना... स्थानीय लोगों और मरीजों के गंभीर आरोपों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है...?
सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर खुलासों के बाद भी जांच ठंडे बस्ते में इलाज नहीं दबंगई का खेल..राजनीतिक संरक्षण के चलते जिंदल हॉस्पिटल के संचालक सुनील अग्रवाल के कारनामे पर नजरअंदाज किया जा रहा है..?
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!