आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित... सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम पर जगमगाए दीप...
17 Sep, 2026
11 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
केंद्र सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहिरिया (जमु) में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत पदाधिकारियों की सहभागिता रही।
बैनगंगा तट स्थित वाटर फॉल के समीप एवं पुसेरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिहिरिया (जमु) के अतिरिक्त प्रभार सचिव दिनेश कुमार बघेल, जीआरएस सुरेंद्र सनोड़िया तथा सरपंच श्रीमती रामशीला बघेल सहित ग्राम पंचायत से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं 17 सितंबर 2026 को बैनगंगा तट वाटर फॉल एवं पुसेरा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत सचिव दिनेश कुमार बघेल, जीआरएस आशीष बघेल, प्रदीप बघेल सहित अन्य पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!