उदय पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव... मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में नितिन प्रथम...!

23 Sep, 2026 97 व्यूज
Main Photo
सिवनी/बंडोल नायक दर्पण

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बंडोल निवासी एवं उदय पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी नितिन सनाड्‌य ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में नितिन ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और प्रभावी अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को निर्णायकों द्वारा सराहा गया तथा उपलब्धि के लिए उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नितिन सनाड्‌य बंडोल निवासी दादूराम सनाड्‌य के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उदय पब्लिक स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण एवं परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने नितिन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
नितिन की सफलता से विद्यालय एवं परिवार में हर्ष का माहौल है।