करोड़ों के घोटाले में सालों की देरी, किसकी मलाई ने रोकी कार्रवाई..?जांच टीम सुस्त या जानबूझकर अंधी..?
21 Jan, 2026
272 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
सरकारी कुर्सी पर बैठकर सरकारी तनख्वाह लेने वाले अफसर आखिर सरकार की लूट पर पर्दा डालने में क्यों जुटे हैं..?लखनादौन जनपद पंचायत से जुड़े करोड़ों के घोटाले में सालों बीत जाने के बाद भी न ठोस जांच न निर्णायक कार्रवाई यह सवाल अब आम जनता की जुबान पर है। घोटाले उजागर, फिर भी कार्रवाई ठप्प उमेश गढ़वाल के नाम करोड़ों की गड़बड़ियां सामने जांच के नाम पर अधूरी फाइलें,अधूरी रिपोर्ट कमीशन की मलाई ने कार्रवाई की रफ्तार थामी..?दोषियों पर हाथ डालने से जिम्मेदारों के हाथ क्यों कांपते हैं..? जिम्मेदारों की खामोशी, शक के घेरे में
करोड़ों के घोटाले उजागर होने के बावजूद उपेन्द्र मिश्रा और नीलेश जैन की चुप्पी अब सवाल नहीं संदेह बन चुकी है।
क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर किसी बड़े संरक्षण का हिस्सा..?क्या कुर्सी की गरिमा बचेगी या घोटाले की चादर में फिर सच दबा दिया जाएगा..?
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!