नरेश उर्फ नीलू यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आईटी जिला प्रभारी की मिली जिम्मेदारी भाजपा संगठन एवं ईष्ट-मित्रों ने दी बधाई...!
24 Sep, 2026
40 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सिवनी के जिला अध्यक्ष रविशंकर पाल द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संगठन द्वारा विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी में नरेश उर्फ नीलू यादव को आईटी जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं इष्ट-मित्रों ने नरेश उर्फ नीलू यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
नियुक्ति के बाद नरेश उर्फ नीलू यादव ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा, गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने नरेश उर्फ नीलू यादव के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!