30 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को मिला डिजिटल कौशल...!
25 Sep, 2026
5 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों को रोजगारपरक डिजिटल कौशल से दक्ष बनाने के उद्देश्य से 30 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में करीब 60 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. नाग, नोडल अधिकारी डॉ. एम.एस. बघेल एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. चंद्रकला अरमोती के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ महेंद्र शुक्ला एवं भारती नामदेव ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर फंडामेंटल्स, डाटा एंट्री, एमएस वर्ड, एक्सेल सहित विभिन्न कंप्यूटर विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अगस्त से प्रारंभ होकर 24 सितंबर तक संचालित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डाटा एंट्री एवं डिजिटल कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर वर्तमान रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना रहा।
रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे विद्यार्थी
प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर आधारित कार्यों में आवश्यक दक्षता विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के रोजगारपरक कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। अधिकारियों के अनुसार डिजिटल कार्यक्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने में सहायक होंगे।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!