बारिश से प्रभावित फसलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को सर्वे के निर्देश

26 Sep, 2026 109 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जिले में लगातार बारिश से प्रभावित फसलों का जायजा लेने के लिए आज सिवनी जिला कलेक्टर नेहा मीना मीना द्वारा दल-बल के साथ ग्राम पंचायत कुकलाह, बीसावाड़ी, पौंडी एवं कलारबांकी पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बारिश से हुए फसल नुकसान का आकलन किया गया।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फसल बीमा के साथ-साथ किसानों की मक्का फसल का उचित एवं निष्पक्ष सर्वे करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इसी क्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीसिंह राजपूत, राकेश बैस एवं जगदीश राय, निखिल राय, बघेल सहित अन्य लोगों ने भी किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति देखी तथा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बारिश से मक्का की फसल को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए उचित सर्वे एवं राहत की मांग रखी। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि प्रभावित किसानों के हित में शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
किसानों के हित में उचित सर्वे और नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही गई।