‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंजा लडैया मोहल्ला, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना....माँ दुर्गा के पट पूजन के साथ नवरात्रि उत्सव की तैयारियां शुरू...!
29 Sep, 2026
7 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर विवेकानंद वार्ड स्थित लडैया मोहल्ला में नारी शक्ति दुर्गा पूजा उत्सव समिति के युवा सदस्यों द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा के पट पूजन का आयोजन धार्मिक विधि-विधान से किया गया। पूजन में समिति के सदस्यों सहित मोहल्लेवासियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।पूजन के दौरान माँ दुर्गा की प्रतिमा के पट की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और माँ दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेकर नवरात्रि पर्व की मंगल शुरुआत की।समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर मोहल्लेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।पूजन कार्यक्रम के दौरान ‘जय माता दी’ के जयघोष से लडैया मोहल्ला गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता की आराधना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!