टीवी न्यूज एसोसिएशन की बैठक संपन्न आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन...रजिस्ट्रेशन के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात का निर्णय...!

01 Oct, 2026 12 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

सर्किट हाउस सिवनी में सिवनी टीवी न्यूज़ एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सैटेलाइट न्यूज़ चैनलों से जुड़े पत्रकारों ने सहभागिता की। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कुछ नए सदस्यों को भी संगठन से जोड़ा गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान उन्हें संगठन के उद्देश्यों, रीति-नीति और कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा। साथ ही पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग बढ़ाने तथा संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन के संरक्षक प्रशांत शुक्ला (जी न्यूज), अध्यक्ष सुखदेव कुमार (इंडिया न्यूज), उपाध्यक्ष पुनीत कपूर (आज तक), कोषाध्यक्ष विनोद सोनी (टीवी9 भारतवर्ष), सचिव जितेंद्र भारद्वाज (एनडीटीवी), सह सचिव अंकित रजक (आईबीसी24) संजीव क्रिडिया ( विस्तार न्यूज)
, राकेश नागपासे (न्यूज नेशन), दिनेश ठाकुर (टाइम्स नाउ नवभारत), राजेंद्र पिंटू तरवरे (स्वराज एक्सप्रेस), विनोद यादव (बंसल न्यूज), मनीष तिवारी (बीएस टीवी), विशाल भारद्वाज (आईएनडी24), अजहर खान (न्यूज18), मोहम्मद आदिल खान (अनादि टीवी), प्रवीण दुबे (स्वदेश न्यूज), ठाकुर बालमुकुंद सिंह (एशियन न्यूज), जितेंद्र बकोड़े (INH), राजू पाठक (साधना न्यूज) और नितिन तिवन (न्यूज इंडिया) सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।