गायत्री परिवार युवा इकाई केवलारी पलारी के तत्वाधान में 100 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित...!
02 Oct, 2026
7 व्यूज
खैरा पलारी/सिवनी नायक दर्पण
गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में गायत्री परिवार युवा इकाई केवलारी पलारी द्वारा मानव सेवा ही माधव सेवा है को चरितार्थ करते हुए विशाल स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जहां क्षेत्रीय युवाओं ने एवं महिलाओं ने बढ़चढ़ कर इस शिविर में हिस्सा लेकर बड़े उत्साह के साथ रक्त दान किया इस अवसर पर 100 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ रक्त दान शिविर के शुभारंभ पूर्व गायत्री परिवार ने क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मां गायत्री की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया रक्त दान करने वाले सभी यूवाओ ,महिलाओ को गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा तिलक वंदन कर स्वागत किया गया सभी रक्तदाताओं को गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा जूस पिलाकर स्वल्पाहार कराया गया साथ ही सभी युवा रक्तदाताओं का गायत्री परिवार एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों द्वारा उत्साहवर्धन कर प्रशस्ति पत्र वितरण कर आभार करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई साथ ही आगे भी इसी प्रकार का सहयोग बनाए रखने हेतु अपील की गई इस शिविर में गायत्री परिवार के प्रमुख रूप से गायत्री शक्ति पीठ प्रबंधक सुरेन्द्र साहू,गायत्री ट्रस्ट से गणेश झरिया,शिवचरण ठाकुर,गायत्री परिवार से शिवकुमार विश्वकर्मा,राजेश ठाकुर,ओंकार बारपेटे,घनश्याम ब्रह्मोरिया, साहू बहन जी,गीता नरवरे एवं समस्त क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग रहा। क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक में युवा प्रेरक वक्ता,सामाजिक कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज ठाकुर , पत्रकार कैलाश लाहौरी,संतोष ठाकुर,राजीव तिवारी,प्रभात ठाकुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से बी एम ओ डॉक्टर लाखरा, ए एम ओ डॉक्टर चौहान,दीपक ठाकुर, नील करवेती,डॉक्टर शशि बघेल एवं समस्त स्टॉप उपस्थित रहे। इस पूरे आयोजन में जिला चिकित्सालय सिवनी से आई रक्त दान शिविर को सम्पन्न कराने वाली टीम का विशेष योगदान रहा
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!