भाजपा किसान मोर्चा नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष बनने पर...मांझी मछुआ ढीमर समाज की पंचायत सभा में विशाल कश्यप को मिला आशीर्वाद...!

03 Oct, 2026 87 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

मांझी मछुआ ढीमर समाज की पंचायत बैठक शनिवार को पंचायत भवन में आयोजित हुई। बैठक में समाज के अध्यक्ष गंगा चरण कश्यप, उपाध्यक्ष संजू कश्यप, सचिव दिनेश कश्यप, पंचगण, संरक्षकगण एवं समाज के वरिष्ठजनों सहित सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान विशाल कश्यप को भाजपा किसान मोर्चा नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाजजनों ने उनका स्वागत करते हुए स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। समाजजनों ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से समाज में हर्ष का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि विशाल कश्यप वर्तमान में ढीमर समाज के मीडिया प्रभारी के रूप में सक्रिय सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे जिला युवा संधि समिति तथा रेल विकास समिति सिवनी से भी जुड़े हुए हैं। वे पूर्व में भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
इस अवसर पर विशाल कश्यप ने समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठजनों से मिला आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि समाज के मीडिया प्रभारी एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष के रूप में वे किसानों और समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का प्रयास करेंगे।
बैठक में समाज की सामाजिक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।