अलीनगर भटेखारी में श्री सत्य साईं समिति का मेडिकल कैंप 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
05 Oct, 2026
4 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
श्री सत्य साईं समिति सिवनी द्वारा ग्राम अलीनगर भटेखारी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श का लाभ लिया।
मेडिकल कैंप के दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा करीब 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर सावधानियां बरतने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के संबंध में जागरूक किया गया।
शिविर में जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच और उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त हुई।
श्री सत्य साईं समिति के सदस्यों ने बताया कि सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता का लाभ पहुंचाना समिति का उद्देश्य है। शिविर के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया गया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!