मां दुर्गा उत्सव पूजा समिति के शिविर में 51 यूनिट रक्तदान... मानव सेवा की मिसाल बनी समिति जरूरतमंद मरीजों की मदद का लिया संकल्प....!
14 Oct, 2026
18 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
मानव सेवा और परोपकार की भावना के साथ गंगानगर मां दुर्गा उत्सव पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प व्यक्त किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। समिति के सदस्यों ने रक्तदान कर यह संदेश दिया कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहायक बन सकता है।
आयोजन के दौरान सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। 51 यूनिट रक्त संग्रह के साथ शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी सेवा और सहयोग के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की भावना व्यक्त की।
गंगानगर मां दुर्गा उत्सव पूजा समिति की इस पहल ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!