11वें वर्ष में प्रवेश पर श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति करेगी महाआरती, 16 अक्टूबर... गंज वार्ड में वर्मा टाल के सामने होगा धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील...!

15 Oct, 2026 4 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

नगर के गंज वार्ड स्थित रानी दुर्गावती वार्ड में वर्मा टाल के सामने श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा शुक्रवार, 16 अक्टूबर को महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के 11वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
समिति प्रमुख गगन विश्वकर्मा ने बताया कि माता रानी की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से समिति पिछले 10 वर्षों से लगातार माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर रही है। नगरवासियों की आस्था और सहभागिता से यह आयोजन निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समिति द्वारा 11वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर विशेष महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में माँ सृष्टि उत्सव कमेटी कपूरदा द्वारा महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर माँ दुर्गा की महाआरती में सहभागी बनने और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।