प्रधानमंत्री आवास की छत के बदले रिश्वत की नींव...लोकायुक्त के जाल में फंसा पंचायत का सहायक सचिव..
22 Jan, 2026
361 व्यूज
सिवनी/बरघाट नायक दर्पण
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, जो गरीबों को पक्की छत देने के लिए बनाई गई है, वही योजना बरघाट विकासखंड की साल्हे ग्राम पंचायत में रिश्वत का जरिया बना दी गई।ग्राम पंचायत का सहायक सचिव ओमेंद्र वल्द जगन्नाथ पारधी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले ₹5000 की रिश्वत मांगते हुए लोकायुक्त की गिरफ्त में आया है।शिकायतकर्ता ने बताया कि पात्र होने के बावजूद आवास स्वीकृति के नाम पर बार-बार टालमटोल की जा रही थी शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और रंग लगे नोट लेते ही आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।लोकायुक्त द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है। अब नजरें इस पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री आवास जैसी पवित्र योजना को कलंकित करने वालों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!