सामूहिक रूप से मनाया गया करवा चौथ महिलाओं ने की पूजा-अर्चना... मोहल्ले की महिलाओं ने एकजुट होकर निभाई परंपरा उत्साह और उल्लास के साथ मनाया पर्व

31 Oct, 2026 9 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

शहर के आजाद वार्ड में करवा चौथ का पर्व मोहल्लेवासियों ने मिल-जुलकर उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर वार्ड की महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं पति की लंबी उम्र की कामना की।
कार्यक्रम में मोहल्ले की महिलाओं एवं परिवारों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सभी ने एक स्थान पर एकत्रित होकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। सामूहिक आयोजन के चलते वार्ड में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेलजोल के साथ इस विशेष अवसर को यादगार बनाया।मोहल्लेवासियों की सामूहिक पहल ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।