श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी जिला इकाई के अध्यक्ष बने नन्दन श्रीवात्री

22 Jan, 2026 9 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण
प्रदेश में पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहे ट्रेड यूनियन से पंजीकृत सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए युवा, निर्भीक एवं प्रतिबद्ध पत्रकार नन्दन श्रीवात्री को सिवनी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संघ के प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने प्रांतीय कार्यालय भोपाल से जारी आधिकारिक आदेश में सिवनी जिले में निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वच्छ पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकार हितों के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका में सहभागिता निभाने वाले साथी नन्दन श्रीवात्री को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
गत 22 जनवरी 2026 को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल प्रदेश नेतृत्व द्वारा साथी प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष साथी राजेश द्विवेदी, संभागीय अध्यक्ष साथी राजेंद्र मिश्रा के सुझाव पर छिंदवाड़ा संभागीय इकाई अध्यक्ष पर मनीष जैन एवं सिवनी जिला महासचिव कन्हैया प्रजापति को नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नन्दन श्रीवात्री के नेतृत्व में सिवनी जिले के पत्रकारों के मान-सम्मान, स्वाभिमान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।