विशेष किशोर पुलिस इकाई ने महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल सरेखा में की साइबर सुरक्षा पर परिचर्चा। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स।
06 Nov, 2026
7 व्यूज
बालाघाट।
महात्मा ज्योतिबा फुले इंग्लिश मीडियम स्कूल सरेखा बालाघाट में विशेष किशोर पुलिस इकाई बालाघाट द्वारा छात्र छात्राओं से दिनाँक 05/11/26 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विशेष किशोर पुलिस इकाई के सदस्यों द्वारा जिसमें श्री लकेश देशमुख, श्री अनिल बाजनघाटे एवं श्रीमती सीता उइके द्वारा छात्र छात्राओं को साईबर अपराध (CYBER CIRME) के मुख्य कारण, तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल, मानवीय कमियों और साइबर अपराधियों की रणनीतियों से जुड़े विषयों पर जागरूक रहने की प्रेरणा देते हुए सजग एवं सतर्क रहने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, इनके द्वारा इकाई के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि छात्र छात्राओं को नियमित रूप से उक्त विषय पर जागरूक किया जाता रहेगा ।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!