मातृशक्ति फाउंडेशन समिति का वार्षिक स्नेही सम्मेलन हुआ संपन्न संस्था द्वारा आयोजित की गई भारत माता की महाआरती।

23 Jan, 2026 130 व्यूज
Main Photo
संजय अजीत
नायक दर्पण/बालाघाट
मुख्यालय में मोती नगर चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में मातृशक्ति फाउंडेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वार्षिक स्नेहल सम्मेलन प्रथम वर्ष का आयोजन किया गया, संस्था द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भारत माता की महाआरती का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत सत्कार तथा अतिथि उद्बोधन भी हुआ, साथ में विद्यालय के अध्यनरत नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृत प्रस्तुति दी गई जिसमें मोती नगर स्थित बर्ड्स एंड फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल, अनुपमां रॉयल अकैडमी इंग्लिश स्कूल भटेरा, आई पी एस पब्लिक एजुकेशन स्कूल नेवरगांव,सरस्वती शिशु मंदिर बालाघाट एवं सेवा भारती बालाघाट में अध्यनरत विद्यार्थियों द्वारा मनमोहन नृत्य एवं झांकियां प्रस्तुत की गई। संस्था प्रमुख संस्था के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र एल कटरे द्वारा संस्था के द्वारा चलाए जा रहे अनेक जनहितकारी कार्यक्रम को विस्तृत रूप से बताया एवं संस्था द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। वार्षिक उत्सव में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उपस्थित दर्ज कराई कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र राहंगडाले ,कोषाध्यक्ष श्रीमती शारदा सोविंद पटले, संयुक्त सचिव दुर्गेश्वरी दाते, पदेन उपाध्यक्ष इमला सैयाम ,बालाघाट जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मुनेश्वरी ठाकरे, कृष्ण कुमार हटवार विजय कॉमडी, नरेश सोनी, महेश सहारे यशवंत लिलहारे ,शोभाराम नगपुरे ,चेतन पटले ,गनेंद्र पटले,सुशील राहंगडाले ,आकाश गोस्वामी प्रज्वल राहंगडाले, विमल गौतम, श्रीमती गायत्री राणा ,प्रियंका कटरे ,विमल मिर्चूले ,भोजराज श्रीनाथ, टेकचंद कटरे ,डॉ रमेश बिसेन, श्री नरेश गोस्वामी ,श्री टी , एस,शिंदे,श्री विशाल बिसेन, आंचल टेंभुरे ,डॉ मनीष टेंभरे , राज एडम, अरविंद कटरे, चंद्रभूषण पटले, किशन राहंगडाले, ललित आड़े,गुणवत्ता बघेले,सुचिता कटरे,पूनम खोबरागड़े,उर्मिला गोस्वामी,पुष्पा डहाके ,,पूजा राणा, शिखा गौतम ,रमेश चौधरी, दिलीप राहंगडाले, सपना तूरकर, सुनीता कावरे,भारती नंदा, गायत्री बिसेन, इंदु बिसेन,साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं का समस्त स्टाफ बालाघाट मुख्यालय स्थित सभी समाज के जिला अध्यक्ष, वारासिवनी क्षेत्रीय समिति के सभी पदाधिकारी गण, बैहर क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारी गण, परसवाड़ा क्षेत्रीय समिति के सभी पदाधिकारी गण ,बालाघाट जिला समिति के सभी पदाधिकारी गण एवं बालाघाट स्थित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीयो के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे उपस्थित रहे एवं भारत माता की महा आरती का गायन किया गया।