मिशन स्कूल में पार्षद गोल्ड कप डे-नाइट टूर्नामेंट का आगाज 24 जनवरी से

23 Jan, 2026 38 व्यूज
Main Photo
सिवनी।नायक दर्पण
मिशन स्कूल मैदान में आगामी 24 जनवरी से बहुप्रतीक्षित पार्षद गोल्ड कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होने जा रहा है। टूर्नामेंट का समापन 8 फरवरी को किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बेटन वर्ग व ओपन वर्ग की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उपविजेता को 21 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। सभी मैच फ्लड लाइट में खेले जाएंगे। आयोजन समिति ने नियमों का सख्ती से पालन कराने की बात कही है। खेल प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।